
शिक्षको ने आक्रोश मार्च निकाल मुख्यमंत्री के नाम जिलाधिकारी को सौंपा ज्ञापन।
देखिये वीडियो भी।
देखिये वीडियो भी👆
दरभंगा: गुरुवार को बिहार राज्य शिक्षक संघर्ष समन्वय समिति के आह्वान पर दरभंगा जिला के दर्जनों शिक्षको ने मेडिकल चौराहा से धरना स्थल तक आक्रोश मार्च निकालते हुए जिलाधिकारी के माध्यम से मुख्यमंत्री के नाम ज्ञापन सौंपा। आक्रोश मार्च का नेतृत्व समिति के सभी घटक संघ के जिलाध्यक्षों ने किया। शिक्षक अपने मांगो के समर्थन में नारा लगा रहे थे। मार्च को सम्बोधित करते हुए बिहार राज्य प्रारम्भिक शिक्षक संघ के प्रदेश उपाध्यक्ष सह जिलाध्यक्ष शम्भू यादव ने कहा कि सरकार
की दमनकारी नीतियों का असर है कि दरभंगा के हजारों शिक्षक आज सडको पर है और अपने चट्टानी एकता के साथ लड़ते रहेंगे। अपने मुख्य मांग नियमित शिक्षकों के भांति वेतनमान, सेवाशर्त, सहायक शिक्षक औऱ राज्यकर्मी दर्जा से एक इंच पीछे नही होंगे। वही टीईटी एसटीईटी उत्तीर्ण नियोजित शिक्षक संघ गोपगुट के जिलाध्यक्ष प्रमोद
मण्डल ने कहा कि सरकार भले ही बर्खास्तगी और निलंबन का फरमान निकाले, पर शिक्षक डरने वाले नही है। सरकार की सभी कुनीतियों का शिक्षक इसबार जबाब देकर रहेंगे। शिक्षक का आंदोलन और तेज होगा। मौके पर प्राथमिक शिक्षक संघ के जिलाध्यक्ष संजय झा, प्राथमिक शिक्षक संघ गोपगुट के जिला सचिव नन्दन सिंह, बिहार पंचायत नगर प्रारम्भिक शिक्षक संघ के जिलाध्यक्ष रेजाउल्लाह, शिक्षक संघ बिहार के जिलाध्यक्ष सौरभ सिंह, बिहार पंचायत नगर प्रारम्भिक शिक्षक संघ के जिलाध्यक्ष रफीउद्दीन, टीचर क्लब के सतीश कुमार, अजय यादव, नारायण जी झा, राशिद अनवर, राजीव पासवान, धनन्जय झा, कमालुद्दीन खा, अनिल यादव,राजीव झा समेत दर्जनों शिक्षक उपस्थित रहे।

