
पीएचडी डिग्रीधारी संघ का एलएनएमयु पर धरना
दरभंगा: ललित नारायण मिथिला विश्वविद्यालय के धरना स्थल पर पीएचडी डिग्रीधारी संघ के तत्वावधान में धरना दिया गया। संगठन के मुख्य संरक्षक डॉ० रंजीत कुमार चौधरी के नेतृत्व में अतिथि शिक्षक, सहायक प्राध्यापक के मेधासूची में बचे हुए रिक्त स्थान पर अविलंब नियुक्ति की मांग को लेकर अनिश्चितकालीन धरना प्रारंभ किया गया। इस मौके पर वक्ताओं ने कहा कि विश्वविद्यालय प्रशासन अपने मनोनुकूल एवं चहेतों को अतिथि सहायक अध्यापक बहाल कर लिया है। परंतु स्थानीय लोगों को दरकिनार कर दिया है। बहाली में स्थानीयता को प्राथमिकता दी जानी चाहिए। बिहार के सभी विश्वविद्यालयों में प्रमुखता मिली, परंतु ललित नारायण मिथिला विश्वविद्यालय में इसे नजर अंदाज किया गया। इस मौके पर डॉ० संतोष गोस्वामी, डॉ०छोटेलाल पासवान, डॉ० संजीव कुमार राय, डॉ ० प्रभाकर झा, डॉ० अरूण ठाकुर, डॉ० सुरेश ठाकुर, डॉ० सुनील यादव आदि उपस्थित थे।

