Home Featured महिला के विकास के बिना समाज का विकास संभव नहीं : महापौर।
Featured - मुख्य - March 7, 2020

महिला के विकास के बिना समाज का विकास संभव नहीं : महापौर।

दरभंगा: महापौर वैजयंती खेड़िया ने कहा कि महिलाओं के विकास के बिना सशक्त समाज का निर्माण संभव नहीं है। महिला के विकास के बिना समाज का विकास भी संभव नहीं है। महापौर कुंवर सिंह महाविद्यालय में अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस की पूर्व संध्या पर राष्टÑीय सेवा योजना और महिला सेल द्वारा आयोजित कार्यक्रम को संबोधित कर रही थी। उन्होंने कहा कि महिला कितनी भी पढ़ी-लिखी हो और उच्च पदों पर ही क्यों न हो, घर में भूमिका निभानी पड़ती है। उन्होंने कहा कि महिलाओं के विकास के लिए सरकार के द्वारा दिए गए कार्यक्रमों को निगम क्षेत्र में प्राथमिकता से पूरा किया जा रहा है। कार्यक्रम की अध्यक्षता करते हुए प्रधानाचार्य डॉ. मो. रहमतुल्ला ने महिला सशक्तिकरण के लिए बिहार सरकार की विशेष पहल पर प्रसंन्नता व्यक्त करते हुए कहा कि अब किसी भी महिला के शिक्षा के लिए आर्थिक बाधा नहीं आएगी। उन्होंने कहा कि सरकार की योजनाओं के कारण उच्च शिक्षा में बेटियों की भागीदारी काफी बढ गई है। वरीय उपसमाहर्ता कंचन झा ने इस मौके पर सरकार की योजनाओं के बारे में विस्तृत प्रकाश डाला। कार्यक्रम को निगम पार्षद निखत परवीन, डॉ. मंजू सिंह आदि ने भी संबोधित किया। मंच संचालन राष्ट्रीय सेवा योजना के समन्वयक डॉ. अशोक कुमार सिंह और धन्यवाद ज्ञापन डॉ. मनसा सुल्तानिया ने किया।

Share

Leave a Reply