
उत्कृष्ट कार्यो केलिए महिला दिवस पर आधा दर्जन महिला पुलिसकर्मी पुरस्कृत।
दरभंगा : महिला दिवस के अवसर पर सराहनीय कार्य करने वाली महिला पुलिसकर्मियों एवं महिला पदाधिकारियों को सिटी एसपी योगेन्द्र कुमार ने पुरस्कृत किया। सिटी एसपी ने बताया कि महिला थानाध्यक्ष सीमा कुमारी, महिला थाना कांड संख्या 97/19 पोस्को एक्ट कांड 6 दिनों के अंदर अभियुक्तों को गिरफ्तार कर न्यायिक अभिरक्षा में भेजने एवं बेहतर कार्य एवं स समय सजा दिलाने के लिए आरोप पर समर्पित को लेकर पुरस्कृत किया गया है। वहीं लहेरियासराय की अवर निरीक्षक नुसरत जहां के द्वारा लहेरियासराय थाने में लंबे समय से चले आ रहे लंबित कांडों एनडीपीएस एक्ट, आर्म्स एक्ट, शराब तस्करी, मारपीट इत्यादि जैसे मामले निस्तारण करने के लिए पुरस्कृत किया गया है। एसपी कार्यालय में पदस्थापित पेंशन शाखा की सिपाही 908 खुशबू कुमारी सेवानिवृत्त कर्मियों का समय पर संचिका निस्तारण के लिए पुरस्कृत किया गया है। पदस्थापन के 1 साल के अंदर सभी संख्याओं का निपटारा उनके द्वारा
किया गया। वहीं एसपी कार्यालय में पदस्थापित सिपाही 133 पूजा कुमारी कार्यालय में प्रतिनियुक्त है। इनके द्वारा प्रत्येक कार्य अवधि के दिन आने वाले महिलाओं को बारी-बारी से कतार बाद खड़ा कर एसएसपी एवं अन्य पुलिस पदाधिकारियों से मिलवाने और उनकी समस्या के प्रति जागरूक रहना फरियादियों को बैठाना एवं पानी पिलाने के लिए पुरस्कृत किया गया है। महिला सिपाही 655 श्वेता कुमारी सी आईटी कंपनी में आज रात है उनके द्वारा शराब बरामद की विधि व्यवस्था एवं अभियुक्तों की गिरफ्तारी तथा वाहन चेकिंग एवं नाकाबंदी के दौरान काफी लगन
पूर्वक कार्य करने के लिए पुरस्कृत किया गया है। वही महिला सिपाही रिंकू कुमारी भी सीआई की कंपनी में प्रतिनियुक्त है। बेहतर कार्य के लिए इनामी पुरस्कृत किया गया है। वहीं महिला सिपाही 237 सोनी कुमारी को बेहतर कार्य के लिए पुरस्कृत किया गया है।

