
हायाघाट में कार के साथ 64 लीटर विदेशी शराब जप्त, शहर में शराब के साथ महिला सहित तीन गिरफ्तार।
दरभंगा : दरभंगा पुलिस द्वारा शराब माफियाओं के खिलाफ चलाए गए अभियान के तहत हायाघाट पुलिस ने एक कार के साथ 64 लीटर विदेशी शराब जप्त किया है। सिटी एसपी योगेंद्र कुमार ने बताया समस्तीपुर जिला के चकमेहसी थाना के सूरमार घाट निवासी स्व. देवनारायण ठाकुर के पुत्र राकेश कुमार ठाकुर कार संख्या बीआर 28के 0256 में कार्टन में शराब रखकर हायाघाट कारोबारी को पहुंचाने आए थे। जहां सूचना के आधार पर
कार सहित कारोबारी को गिरफ्तार कर लिया गया। सिटी एसपी ने बताया कि शराब माफिया किसे शराब देने आए थे, इसकी तहकीकात कर छापामारी की जा रही है। इधर लहेरियासराय पुलिस ने किलाघाट महदौली निवासी इंदु महतो के पत्नी मुन्नी देवी के पास से 375 एमएल के 21 बोतल, 750 एमएल के 61 बोतल, 90 एमएल के 108 बोतल शराब बरामद किया गया है। वहीं नीम चौक
निवासी स्वर्गीय महावीर महतो के पुत्र प्रदीप कुमार महतो के पास से 1.6 लीटर शराब बरामद किया गया है। वहीं बिंदेश्वर साहनी के पुत्र टुन्नी सहनी के पास से 15 लीटर विदेशी शराब जप्त किया गया है।

