
ब्राह्मण फेडरेशन के उघरा पंचायत इकाई द्वारा होली मिलन का आयोजन।
दरभंगा: सोमवार को बहादुरपुर प्रखंड के उघरा गांव में ब्राह्मण फेडरेशन के उघरा पंचायत इकाई की ओर से होली मिलन समारोह का आयोजन किया गया। फेडरेशन के पंचायत अध्यक्ष विनोद कांत झा की अध्यक्षता में आयोजित समारोह के दौरान संगठन की एकजुटता पर भी प्रकाश डाला गया। स्वरुचि अल्पाहार के बीच सांस्कृतिक कार्यक्रम भी आयोजित हुए, जिसमें हरीश चंद्र झा द्वारा मैथिली व काव्य संस्कृति पर आधारित रचनाएं भी पढ़ी गयीं। होली मिलन समारोह पर प्रकाश डालते हुए पंचायत अध्यक्ष विनोद कांत झा ने कहा कि इस तरह के आयोजन में आपसी एकजुटता को बल मिलता है। मौके पर हेमंत कुमार झा, प्रेमचंद्र झा, गुड्डू झा, दिवाकर झा, संतोष झा, राजा बलि झा, श्याम किशोर झा, विजय महापात्र, रामसेवक झा, अशोक झा, रघुवर जी झा, रुनझुन झा, मुरारी झा, उदन झा उपस्थित थे।

