
14 मार्च से 18 अप्रैल तक शास्त्री-उपशास्त्री परीक्षा का भरा जाएगा फॉर्म।
दरभंगा: कामेश्वर सिंह दरभंगा संस्कृत विश्वविद्यालय ने शास्त्री एवम उपशास्त्री परीक्षा के फॉर्म भरने की तिथि घोषित कर दी है। छात्रों को परीक्षा आवेदन के लिए करीब एक माह से अधिक का समय दिया गया है।
उक्त जानकारी देते हुए पीआरओ निशिकांत ने बताया कि शास्त्री सामान्य एवम प्रतिष्ठा प्रथम खण्ड (पूर्ववर्ती), द्वितीय खण्ड सत्र 2018-21 तथा तृतीय खण्ड सत्र 2017-20 के साथ- साथ उपशास्त्री 2018-20 के छात्र 14 मार्च से 31 मार्च तक निर्दण्ड फॉर्म भर सकते हैं। वहीं दो अप्रैल से 11 अप्रैल तक सामान्य दंड के साथ एवम 12 से 18 अप्रैल तक विशेष दंड देकर फॉर्म भरा जाएगा।

