
प्राधिकार सचिव ने किया मंडलकारा का औचक निरीक्षण।
दरभंगा: जिला विधिक सेवा प्राधिकार के सचिव दीपक कुमार ने गुरुवार को मंडलकारा, दरभंगा का औचक निरीक्षण किया और विचाराधीन कैदियों की समस्याओं से रु-ब-रु हुए। श्री कुमार के अलावा पैनल अधिवक्ता विष्णुकांत चौधरी समेत प्राधिकार टीम के सदस्यों ने जेल के विभिन्न वार्डों में जाकर बंदियों को मिलने वाली
सुविधाओं की जानकारी प्राप्त की। वहीं साथ में मौजूद काराधीक्षक को प्रावधान के अनुरुप सभी व्यवस्था सुनिश्चित करने का निर्देश दिया। श्री कुमार ने छोटे-छोटे
अपराधों के इल्जाम में काराधीन बंदियों को भूल स्वीकार कर स्वस्थ और सामाजिक जीवन व्यतीत करने की नसीहत दी। इसके अलावा अर्थाभाव में कानूनी सहायता न मिल पाने वाले कैदियों को प्राधिकार स्तर से नि:शुल्क विधिक सहायता उपलब्ध कराने तथा इसके लिए पैनल अधिवक्ताओं को आगे आने की सलाह दी।

