
जननी एवं बाल स्वास्थ्य के प्रति सामाजिक जागरूकता: डॉ. अमिताभ।
दरभंगा: रोटरी क्लब, दरभंगा मिडटाउन द्वारा आगामी 15 मार्च को “हेल्थी बेबी कांटेस्ट सह साइंटिफिक अवेयरनेस प्रोग्राम” का आयोजन किया जा रहा है। अध्यक्ष डॉ. अमिताभ सिन्हा ने इस संबंध में बताया कि कार्यक्रम के मुख्य अतिथि प्रमंडलीय आयुक्त मयंक बरबरे होंगे। इस कार्यक्रम में 0 से 5 वर्ष के बच्चे भाग ले सकते हैं। वहीं
डॉ. अनिल नारायण सिंह ने बताया कि बच्चों की जांच के साथ स्वास्थ्य संबंधित जानकारी भी ली जायेगी। सचिव डॉ. नीरज प्रसाद ने बताया कि इस कार्यक्रम में आम जनता को जननी एवं बाल स्वास्थ्य आदि से संबंधित
विषयों की जानकारी दी जायेगी। इस मौके पर डॉ. अभिषेक सर्राफ, डॉ. कैलाश प्रसाद सिंह, रजत अग्रवाल आदि उपस्थित थे।

