Home Featured मरने कमला नदी का किया जाएगा जीर्णोद्धार।
Featured - मुख्य - March 12, 2020

मरने कमला नदी का किया जाएगा जीर्णोद्धार।

दरभंगा: जिला में अवस्थित मरने कमला नदी को पुन: जीवंत करने की कार्य योजना में तेजी लायी गयी है। इसके गौड़ाबौराम प्रखंड के ककरौली से बिरौल प्रखंड के सुपौल बाजार, भदहर के बीच लगभग 5 किलोमीटर स्ट्रेच का जीर्णोद्धार करने हेतु निविदा प्रकाशित कर दी गयी है। जल निस्संरण प्रमंडल के कार्यपालक अभियंता ने बताया कि मरने कमला नदी के स्ट्रेज के जीर्णोद्धार कार्य पर 1.99 करोड़ रूपया लागत आयेगा। जिलाधिकारी डॉ. त्यागराजन एस.एम. द्वारा जिला में अवस्थित इस नदी के सम्पूर्ण भाग का जीर्णाद्धार करने पर बल दिया गया है। उन्होंने विभाग को एक सप्ताह के अंदर मरने कमला नदी के लगभग 50 किलोमीटर स्ट्रेच का सर्वेक्षण प्रतिवेदन करने को कहा है और साथ ही उन्होंने यह भी जानकारी दी है कि अगले हफ्ते वह खुद इस नदी का निरीक्षण करेंगे। बैठक में उपविकास आयुक्त डॉ. कारी प्रसाद महतो ने बताया कि मरने कमला नदी मधुबनी जिला से निकलकर दरभंगा जिला के सकरी नारायणपुर होते हुए- माधोपुर- भैरूख – रोहार- महमूद- करकौली- सुपौल बाजार- भदहर, बिरौल- कुशेश्वरस्थान प्रखंड होते हुए करेह नदी में मिलती है। पुरानी कमला नदी की कई धारायें हैं। जो वर्त्तमान में मृत प्राय: है। इसमें बेनीपुर से कछुआ के बीच मरने जीवछ नदी भी शामिल है। जाले से केवटी के बीच भी कमला नदी की धारा है। इन सभी नदियों में गाद भर गया है। वहीं नदियों के अधिकांश हिस्सों में अतिक्रमण भी है। जिलाधिकारी ने कहा कि सरकार की अत्यंत महत्वाकांक्षी जल-जीवन-हरियाली योजना के तहत जिला की नदियों-तालाबों का जीर्णोद्धार किया जायेगा। बैठक में जिला जनसम्पर्क पदाधिकारी सुशील कुमार शर्मा के अलावा विभागीय पदाधिकारी आदि उपस्थित थे।

Share

Leave a Reply