
कोरोना को लेकर शिक्षा विभाग के निर्देश पर निर्णय केलिए कुलपति ने बुलायी विभागों की आपात बैठक।
दरभंगा: बिहार सरकार के शिक्षा विभाग द्वारा कोरोना वायरस के कारण जारी दिशा निर्देशों पर निर्णय केलिए ललित नारायण मिथिला विश्वविद्यालय के कुलपति की अध्यक्षता में शनिवार को एक आपात बैठक बुलायी गयी है।
इस सम्बन्ध में जानकारी देते हुए प्रभारी कुलसचिव ने बताया कि कुलपति के आदेश से प्रतिकुलपति, सभी संकाय के संकायाध्यक्षों, निदेशक दूरस्थ शिक्षा, निदेशक डा0 एपीजे अब्दुल कलाम डब्ल्यू आई टी , अध्यक्ष छात्र कल्याण, कुलानुशासक, स्थानीय अंगीभूत महाविद्यालयों के प्रधानाचार्य, सीईटी- बीईडी 2020 कोर कमिटी के सदस्यगण, परीक्षा नियंत्रकगण, भू सम्पदा पदाधिकारी, चिकित्सा प्रभारी ललित नारायण मिथिला विश्वविद्यालय
की एक अत्यावश्यक बैठक दिनांक 14-03-2020 को दिन के 11.00 बजे कुलपति की अध्यक्षता में उनके आवासीय कार्यालय पर होगी। बैठक में बिहार सरकार के अपर मुख्य सचिव के पत्रांक 3/एम॰-11/2020 सा॰प्र॰ 3736 दिनांक 13-03-2020 एवं शिक्षा विभाग बिहार सरकार के ज्ञापांक -04/वि॰-16-20 /2019 दिनांक 13-03-2020 पर निर्णय लेने हेतु विचार किया जाएगा। सबको निर्देशित किया गया है निर्धारित समय एवं स्थान पर बैठक में उपस्थित रहे। निर्णय होने तक शनिवार की परीक्षाएं अपने निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार संचालित होगी।

