Home Featured कोरोना फैलने के बाद पिछले 15 दिनों में बाहर से आये सभी व्यक्तियों का होगा सर्वेक्षण।
Featured - मुख्य - March 23, 2020

कोरोना फैलने के बाद पिछले 15 दिनों में बाहर से आये सभी व्यक्तियों का होगा सर्वेक्षण।

दरभंगा: कोरोना की जांच से यदि कोई व्यक्ति छूट गए या सरकार द्वारा तय आइसोलेशन का पालन नही कर रहे हैं तो यह खतरनाक साबित हो सकता है। इसलिए कोरोना वायरस के फैलने के बाद पिछले 15 दिनों के बीच जो भी व्यक्ति बाहर से आये हैं उक्त सभी का मंगलवार को एकदिनी सर्वेक्षण होगा। सर्वेक्षण का कार्य प्रभारी चिकित्सा पदाधिकारी के निर्देशन में आशा द्वारा किया जायेगा।
नगर निगम क्षेत्र में वार्ड पार्षद व निगम कर्मी के माध्यम से लोगों का सर्वेक्षण किया जायेगा। सुबह में सभी आशा आवंटित गांव, वार्डों में घर-घर जाकर राज्य के बाहर से आये व्यक्तियों का सर्वेक्षण करेगी एवं एक फॉर्मेट में सूचनाएं संग्रहित की जायेगी। यह सर्वेक्षण ऐहितियात के तौर पर किया जा रहा है ताकि कोरोना वायरस के प्रसार को पूर्णरूपेण रोका जा सके। सभी एसडीओ, बीडीओ व थाना प्रभारी को सर्वेक्षण का अनुश्रवण करने को भी कहा गया है ताकि किसी प्रकार की विधि-व्यवस्था की स्थिति नहीं उत्पन्न हो।
उल्लेखनीय कार्य करने वाले अधिकारी व कर्मी होंगे पुरस्कृत:डीएम ने कहा है कि अगला कुछ हफ्ता अत्यंत महत्वपूर्ण है। अभी कोरोना वायरस को नियंत्रित करने के कार्य के सिवा अन्य कोई कार्य नहीं होगा। कहा कि अभी आपदा का समय है। आपदा की इस घड़ी में जो अधिकारी व कर्मी उल्लेखनीय कार्य करेंगे उन्हें पुरस्कृत किया जायेगा।

Share

Leave a Reply