
Home Featured लॉकडाउन में एक दिन में सदर अनुमंडल में 167 वाहन जब्त, वसूला गया 1 लाख 41 हजार का चालान।
लॉकडाउन में एक दिन में सदर अनुमंडल में 167 वाहन जब्त, वसूला गया 1 लाख 41 हजार का चालान।
दरभंगा: लॉक डाउन का सख्ती से पालन करवाने केलिए मंगलवार को सदर अनुमंडल क्षेत्र में पुलिस ने सक्रियता दिखायी और कई वाहनों को जब्त कत उनका चालान काटा।
नगर पुलिस अधीक्षक द्वारा दी गयी जानकारी के अनुसार मंगलवार को दो पहिया एवं तीन-चार पहिया वाहनों सहित कुल 167 गाड़ियों को जब्त किया गया जिनसे 1 लाख 41 हजार रुपये का चालान काट कर जुर्माना वसूला गया, साथ ही अनावश्यक न निकलने की सख्त हिदायत भी दी गयी। सबसे अधिक 39 वाहनों को यातायात थाना द्वारा जब्त किया गया। आगे भी यह अभियान जारी रहेगा।

