Home Featured 33 केवी फीडर मेंटेनेंस: सोमवार 11 बजे से शाम 5 बजे तक बिजली बाधित।
Featured - मुख्य - 21 hours ago

33 केवी फीडर मेंटेनेंस: सोमवार 11 बजे से शाम 5 बजे तक बिजली बाधित।

दरभंगा: खरुआ 33 केवी फीडर में मेंटेनेंस कार्य के कारण सोमवार को बिजली आपूर्ति पूरी तरह बाधित रहेगी। खरुआ पावर हाउस से निकलने वाले सभी 11 केवी फीडर प्रभावित होंगे।

Advertisement

विभाग के जेई दीपक अभिषेक ने बताया कि सुबह 11 बजे से शाम 5 बजे तक विद्युत आपूर्ति बंद रहेगी। इस दौरान खरुआ, बिजली, खुटवारा, अतिहार, बलहा, लोआम, छोटाईपट्टी सहित आसपास के कई क्षेत्रों में बिजली गुल रहेगी।

Advertisement

विद्युत विभाग ने उपभोक्ताओं से अपील की है कि निर्धारित समय से पहले आवश्यक कार्य निपटा लें, ताकि असुविधा न हो। मेंटेनेंस पूरा होने के बाद आपूर्ति सामान्य बहाल कर दी जाएगी।

Share