Home Featured पूरे एक्शन में आयी पुलिस, चाय-पान की दुकान पर खड़े लोगो को दौड़ा दौड़ा कर खदेड़ा।
Featured - मुख्य - March 26, 2020

पूरे एक्शन में आयी पुलिस, चाय-पान की दुकान पर खड़े लोगो को दौड़ा दौड़ा कर खदेड़ा।

दरभंगा: लॉकडाउन के निर्देशों का पालन न करने वाले एवं अनावश्यक भीड़ लगाने वालों केलिए दरभंगा पुलिस अब पूरी तरह तैयार खड़ी है। ऐसे लोगो की किस कदर खातिरदारी करनी है, इसका निर्देश भी पुलिस वालों को स्वयं पुलिस कप्तान दे चुके हैं। सबसे अच्छी बात, आममलोग भी पुलिस की इस सख्ती की तारीफ करते दिख रहे हैं।
गुरुवार को भी लॉक डाउन के दौरान कुछ लोग चाय एवं खाना आदि के दुकान पर खड़े थे। उसी समय दरभंगा के वरीय पुलिस अधीक्षक बाबूराम दलबल के साथ निरीक्षण में निकले। ऐसे लोगों को देखते ही उनके साथ चल रहे एस्कॉर्ट की टीम ने लाठी डंडे के साथ खदेड़ना शुरू किया और दूर तक खदेड़ कर छोड़ा। खास कर यूनिवर्सिटी थाना क्षेत्र, स्टेशन, सुलभ शौचालय, रेडियो स्टेशन के पास चाय , खाना की दुकानों पर लोग जमा थे। सबको भगा दिया गया। एसएसपी ने स्पष्ट लहजो में पुलिस वालों को निर्देश देते हुए कहा कि दोबारा अगर ये देखने को मिला, तो परिणाम बताने की जरूरत नही है।
साथ ही श्री बाबूराम ने सभी थानाध्यक्षों को खुद माइकिंग करने का निर्देश दिया। उन्होंने एसडीपीओ को निर्देश देते हुए कहा कि सीआईएटी को इस काम मे लगाकर सारे चाय-पान की गुमटी बन्द कराएं। इसी से लोग अनावश्यक कारण जमा होते हैं।

Share

Leave a Reply