Home Featured लॉक डाउन के दौरान शहर में आवश्यक वस्तुओं एवं अनिवार्य सेवाओं की शुरू होगी होम डिलीवरी।
Featured - मुख्य - March 26, 2020

लॉक डाउन के दौरान शहर में आवश्यक वस्तुओं एवं अनिवार्य सेवाओं की शुरू होगी होम डिलीवरी।

दरभंगा: कोरोना महामारी से बचने केलिए लॉक डाउन लागू है। लोगों को अतिआवश्यक होने पर ही घर से निकलना पड़े, इसका पूरा ख्याल सरकार द्वारा रखा जा रहा है। इसी के तरह दरभंगा के जिलाधिकारी डॉ0 त्यागराजन एसएम ने भी शहर के लोगो केलिए लॉक डाउन अवधि में तत्काल नगर के व्यक्तियों के लिए आवश्ययक वस्तुओं/अनिवार्य सेवाओं की होम डिलीवरी की सुविधा प्रदान करने की कोशिश कर रहे हैं। इस सम्बन्ध गुरुवार को जिलाधिकारी द्वारा कार्यालय प्रकोष्ठ में नगर निगम के वार्ड पार्षदों, थोक एवं खुदरा डीलरों के साथ एक बैठक किया गया। जिलाधिकारी द्वारा उन्हें लॉक डाउन अवधि में नगर वासियों को आवश्यक वस्तुओं यथा खाद्यान, तेल,चीनी ,दुध, फल, सब्जी आदि रोजमर्रा की चीजों की होम डिलीवरी सेवा शुरू करने को कहा गया। जिलाधिकारी के आग्रह पर व्यापारियों के द्वारा सहर्ष सहमति व्यक्त करते हुए दो तीन दिन के अंदर ही नगर में होम डिलीवरी सेवा शुरू करने की बातें कही गई।
बैठक में उपस्थित नगर आयुक्त घनश्याम मीना ने बताया कि नगर के 4-5 वार्डो पर एक एक थोक विक्रेता /खुदरा विक्रेता को टैग कर दिया जायेगा ताकि सामग्रियों की डिलीवरी एवं उनके अनुश्रवण में आसानी हो । यह व्यवस्था सुनिश्चित हो जाने पर आम लोगों द्वारा फोन करके आवश्यक वस्तुओं की डिलीवरी करने हेतु ऑर्डर बुक किया जायेगा। तदअनुरूप विक्रेता द्वारा संबंधित व्यक्तियों के घर में सामान पहुँचा दिया जायेगा। इसके साथ ही सब्जी एवं फल विक्रेता को भी वार्डो में घुम-घुम कर ठेला पर फल, सब्जी आदि की बिक्री करने हेतु प्रेरित किया जा रहा है। बैठक में उपस्थित वार्ड पार्षद नीरज ने बताया कि जल्द ही नगर निगम क्षेत्र मे आवश्यक वस्तुओं, फल, साग, सब्जी आदि की होम डिलीवरी सेवा शुरू करने की कोशिश की जायेगी ।
जिलाधिकारी ने नगर के पार्षदों /विक्रेताओं को लॉक डाउन अवधि में सोशल डिस्टेसिंग के नियम का पालन करते हुए आवश्यक वस्तुओं की होम डिलीवरी सेवा चालू करने को कहा है। बताया गया कि रोटरी क्लब के द्वारा गरीब बेसहारा लोगों को खाना खिलाने की व्यवस्था की जा रही है।
इस बैठक में डीएम, नगर आयुक्त, सहित सदर डी.सी.एल.आर पुष्पेश कुमार एवं कई वार्ड पार्षद, थोक/खुदरा विक्रेता उपस्थित थे।

Share

Leave a Reply