
Home Featured मेडिकल टीम द्वारा 175 संदिग्धों की हुई स्क्रीनिंग, एक को आइसोलेशन वार्ड तथा अन्य को होम क्वारंटाइन।
मेडिकल टीम द्वारा 175 संदिग्धों की हुई स्क्रीनिंग, एक को आइसोलेशन वार्ड तथा अन्य को होम क्वारंटाइन।
दरभंगा: जिला प्रशासन द्वारा गठित मेडिकल टीम द्वारा राज्य के बाहर से आये सभी व्यक्तियों का घर घर जाकर सर्वेक्षण किया गया एवं पहचान सुनिश्चित करने हेतु उनके घर पर एक पोस्टर भी चिपकाया गया है।
बाहर से आये सभी लोगों को गहन सर्विलांस पर रखा गया है एवं उनके स्थिति पर बराबर नज़र रखी जा रहीं है। इसके साथ ही जिन लोंगो में कोरोना के लक्षण दिखे है उन सभी व्यक्तियों की डीएमसीच में जाँच कराई जा रही है।
कोरोना आइसोलेसन कोषांग के वरीय प्रभारी डीपीजीआरओ आरआर प्रभाकर द्वारा बताया गया है कि गुरुवार की शाम 5.30 बजे तक 175 सस्पेक्टेड लोगो की स्क्रीनिंग की गयी। इसमें से एक को आईसोलेसन वार्ड में एवं बाकी को होम क्वारंटाइन कराया गया है।
वहीं मेडिकल टीमों के द्वारा नगर क्षेत्र में भी घूम घूम कर लोगो का स्क्रींनिंग किया गया।

