
दो दर्जन कौवों की एकसाथ मौत, कोरोना के बाद अब वर्ड फ्लू की आशंका से सहमे लोग।
दरभंगा: एक तरफ जहाँ कोरोना महामारी से बचाव केलिए पूरे देश मे लॉक डाउन है, वहीं जिले में कई कौवे के एक साथ हुई मौत ने नए आशंका को जन्म दे दिया है।
प्राप्त जानकारी के अनुसार जिले के हायाघाट प्रखण्ड के एपीएम थानाक्षेत्र अंतर्गत परमानंदपुर-बसहा पथ के किनारे आम के बगीचे में गुरुवार को एक दर्जन से अधिक कौओं (कागा) के मृत पाए जाने से इलाके में हड़क मच गया है। लोग बर्ड फ्लू की आशंका से सशंकित हो गए हैं।
ग्रामीणों ने बताया कि इस पथ में बसहा निवासी मुन्ना चौधरी के घर से दक्षिण आम के बगीचे में कई कौए मरकर गिरी पड़े थे। सूचना मिलते ही ग्रामीणों में सनसनी फैल गयी। देखते ही देखते लोगों की भीड़ वहां जमा हो गई। ग्रामीणों के बीच इसको लेकर तरह-तरह की चर्चाएँ होने लगी हैं।
ग्रामीणों का कहना था कि वे लोग लगभग 11 बजे आम के बगीचे में कौओं के मरने की चर्चा सुनकर वहां पहुंचे तो हम लोगों के सामने भी तीन-चार कौए पेड़ से गिरे और छटपटाकर शांत हो गए। मधुपट्टी-बसहा पथ के किनारे
सड़क से दक्षिण आम के बाग में भी दो दर्जन से अधिक कौए मरे हुए थे। इधर, इस संबंध में पूछे जाने पर स्थानीय प्रखंड पशुपालन अधिकारी डॉ। विजय कुमार ने बताया कि दो आम के साथतन में काआ मरने की सूचना मिली है। कहा कि जिला पशुपालन कार्यालय के सहायक कुक्कुट अधिकारी से संपर्क स्थापित कर 27 मार्च की सुबह सभी मृत कौओं को गड्ढा कर दफना दिया गोगा और मृत कौंस का सैंपल के बारे में जांच के लिए पटना भेजा जाएगा।

