
लोग अभी भी दिखा रहे लापरवाही, पुलिस की सख्ती से शहर में असरदार हो रहा है लॉक डाउन।
देखिये वीडियो भी।
देखिये वीडियो भी👆
दरभंगा। अभिषेक कुमार
कोरोना संक्रमण को लेकर हुए लॉक डाउन का पालन करने में अभी भी बहुत से लोग लापरवाही ही दिखा रहे हैं। परंतु शहर में पुलिस-प्रशासन की सख्ती से लॉक डाउन असरदार होता दिख रहा है।
कोरोना संक्रमण को लेकर आम लोगों की अनदेखी पर एक तरफ पुलिस प्रशासन लगातार चेतावनी दे रही है। दुकानें बंद कराई जा रही। राहगीरों को सड़क से वापस भेजा जा रहा है। पुलिस प्रशासन यह हिदायत दे चुकी है की सीधा से नहीं माने तो पुलिस प्रावधानों के मुताबिक कार्रवाई भी कर सकती है। वहीं, दूसरी तरफ आम नागरिक विभिन्न वजहों का बहाना बनाकर सड़क पर आने से परहेज नहीं करते आ रहे हैं। कुछ लोगों के मनमर्जी रवैए से साफ झलकता है कि कोरोना वायरस का न तो खौफ है ओर न ही सतर्कता। हालांकि ऐसे लोगों से पुलिस कर्मी सख्ती से निपट रही है। वैसे इनकी संख्या बहुत कम है। पुलिस की विधि-व्यवस्था के मद्देनजर पुलिस कप्तान बाबू राम स्वयं समेत अधिकांश पुलिस कर्मी भी सड़क पर उतरकर लोगों से घर पर रहने की अपील कर रहे हैं।
वहीं शहर से अलग गांव टोलों कस्बों में हटिया लगने की कार्यवाही पर पाबंदी नही लगना चिंता का विषय है। प्रशासनिक चेतावनी के बावजूद भी लोग हटिया में सब्जी खरीदने को लेकर भीड़ का हिस्सा बनकर गले में मौत की घंटी बांधने को बेकाबू है। अन्य राज्यों में रहने वाले लोग छुपे चोरी गांव पहुंच चुके है।
दिन के 10-11 बजे हमारी टीम शहर के विभिन्न क्षेत्रों पहुंची तो कई जगह लोगों का हुजूम सड़क, चाय दुकानों एवं टेम्पो के अंदर ठिठोली करते नजर आ रहे थे। आम दिनों के तरह अपने घरों से बाहर घूम व सड़कों पर टहल रहे थे। जनजीवन पूरी तरह से आम दिनों की तरह नजर आ रहा था।
इसके बाद पुलिसिया पेट्रोलिंग के दौरान विश्वविद्यालय थाना क्षेत्र के स्टेशन राेड स्थित सुलभ शौचालय, रेडियो स्टेशन के निकट चाय व खाने की दुकानों पर संख्या में इकट्ठे लोगों को पुलिस खदेड़ कर भगाती रही। साथ ही बुजुर्ग नागरिकों से पुलिस की ओर से हाथ जोड़कर संक्रमित जंग के विरुद्ध लड़ाई में सहभागिता निभाने की भी अपील करते नजर आये। चाय दुकानों पर खड़े युवकों को पुलिस भगाती रही।
कोरोना वायरस का संक्रमण का केस दिन प्रतिदिन एक्का दुक्का के रूप में सामने आ रहा है। लेकिन दरभंगा अभी तक इस महामारी से हद तक बचा हुआ है। आगे भी ऐसा ही हालात रहे, इसके लिए शहरवासियों को चाहिए कि वे अपने घरों में रहें। जिला प्रशासन भी लगातार अपील कर रहे है कि खाद्य सामग्री की भविष्य में दिक्कत नहीं होगी। इन्हें लॉकडाउन से मुक्त रखा गया है।

