
डीएम ने सीएस को दिया जिले में चार मेडिकल रिस्पॉस टीम गठित करने का निर्देश।
दरभंगा: नोवल कोरोना वायरस से संक्रमित अथवा संदिग्ध मरीजों के उपचार के क्रम में कौन-कौन सी सावधानियां बरती जानी चाहिए। इसके बारे में शुक्रवार को आपदा प्रबंधन विभाग द्वारा वीडियो कॉन्फ्रेसिंग के माध्यम से प्रशिक्षण दिया गया।
इसमें कोरोना के लक्षण वाले संदिग्ध मरीजों अथवा कोरोना के कंफर्मड मरीजों को एम्बुलेंस से आइसोलेशन वार्ड में लाने के दौरान सावधानियां बरतने के बारे में बताया गया। एनडीआरएफ के डॉ. अभय प्रकाश एवं डॉ. अजित मोहन ने कोरोना से बचाव की जानकारी दी। डीएम ने सिविल सर्जन डॉ. अनिल कुमार को आपदा प्रबंधन विभाग के डॉक्टरों द्वारा दिये गये प्रशिक्षण के अनुरूप जिले में चार मेडिकल रिस्पॉस टीम गठित करने का निर्देश दिया। इसमें पीपीई (पर्सनल प्रोटेक्टिव इक्विपमेंट) किट्स, ह्यपोक्लोरिट सोन्यूशंस आदि सामग्री के साथ डॉक्टर, मेडिकल स्टाफ रहेंगे। डीएम ने कहा कि एक-एक मेडिकल रिस्पांस टीम बेनीपुर एवं बिरौल अनुमंडल में रहेंगी जबकि दो रिस्पांस टीम जिला मुख्यालय में तैनात रहेगी। प्रशिक्षण में डीएम डॉ. त्यागराजन एसएम, नगर पुलिस अधीक्षक योगेन्द्र कुमार, प्रशिक्षु आईपीएस सैयद मसूद, सिविल सर्जन डॉ. अनिल कुमार, ओएसडी पुष्पेश कुमार एवं अन्य चिकित्सा पदाधिकारी आदि थे।

