Home Featured दो ट्रकों पर दिल्ली से बहेड़ी पहुँचे 50 लोगों को पुलिस ने घेरा, हुई सबकी जांच।
Featured - मुख्य - March 29, 2020

दो ट्रकों पर दिल्ली से बहेड़ी पहुँचे 50 लोगों को पुलिस ने घेरा, हुई सबकी जांच।

दरभंगा: दरभंगा पुलिस ने दरभंगा-बहेरी पथ में बहेरी की सीमा पर ददरवाड़ा गांव के समीप दिल्ली से दरभंगा जिला के बहेरी थाना क्षेत्र के अमता गांव जा रहे दो ट्रक को पकड़ा है। ट्रक मालिक सहित इस इलाके के 50 मजदूर सवार थे। बहेरी अंचल के अंचलाधिकारी विमल कुमार कर्ण ने बताया कि अमता गांव निवासी नथुनी साह दिल्ली में ट्रक के ट्रांसपोर्ट का काम करते हैं। दरभंगा आए सभी लोग मुख्य रूप से दिल्ली में ट्रांसपोर्ट व्यवसाय से जुड़े हैं। उन्होंने बताया कि ज्यादातर मजदूर ट्रक मालिक नथुनी साह के यहां ही कार्य करते हैं।

श्री कुमार ने बताया कि ट्रक से दिल्ली से दरभंगा आए ट्रक मालिक सहित सभी मजदूरों को गांव में ही क्वॉरेंटाइन करके रखा जाएगा।
श्री कुमार ने बताया कि दिल्ली से ट्रक अमता के लिए आया है इस बीच कितने थाना मिले होंगे किसी ने इस ट्रक को नहीं रोका। उन्होंने कहा कि बहेरी सीमा पर ट्रक को रोक कर सभी का स्वास्थ्य जांच करा कर उस गांव के मुखिया के आश्वासन पर होम क्वारंटाइन में रहेंगे के शपथपत्र पर छोड़ दिया गया है। तत्काल ट्रक को थाना पर ही रखा गया है।

Share