
एसएसपी ने कोरोना को लेकर किया कोषांग का गठन, व्हाट्सएप पर भेजे शिकायत पर होगी कारवाई।
दरभंगा: दरभंगा के वरीय पुलिस अधीक्षक बाबूराम ने कोरोना वायरस को लेकर कोषांग का गठन किया है। इसकी जिम्मेवारी मुख्यालय डीएसपी सुधीर कुमार को दी गई है। एसएसपी ने आम नागरिकों से अनुरोध किया है कि कोरोना से संबंधित जिला स्तरीय, जिला के बाहर के कार्यालयों एवं विभागों से संपर्क कर कारवाई कराई जाएगी। एसएसपी ने कहा कि उनका व्हाट्सएप नंबर 9431822992 है जो 24 घंटे खुला रहेगा और टीम लगातार इसपर आये संदेशों को मॉनिटर कर रही है। उन्होंने नागरिकों से अनुरोध किया है कि यदि कोरोना से संबंधित किसी भी तरह की जानकारी वे देना चाहते हैं, तो उनके व्हाट्सएप पर दी जा सकती है। त्वरित कारवाई होगी।

