
राज्य के बाहर से आ रहे लोगो को जिला प्रशासन पहुंचायेगा उनके गांव।
दरभंगा: देशभर मे लॉक डाउन आदेश लागू है। इसके तहत सभी लोगो के अपने-अपने घर मे ही रहने का आदेश था। सभी सरकार द्वारा सभी लोगो को लॉक डाउन नियम का पालन करते हुए जहाँ है वहीं रहने के लिए कहा जा रहा है। लेकिन रोजगार की तलाश मे दिल्ली, मुवई, कलकत्ता, जैसे महानगरों मे रह रहे प्रवासी लोगो का लॉक डाउन नियम को तोड़ते हुए विभिन्न माध्यमों से अपने-अपने घरों मे लौटने का सिलसिला जारी है।
दरभंगा जिला मे भी कलकत्ता दिल्ली आदि शहरों से बड़ी संख्या मे लोगो के आने का सिलसिला जारी है। डाउन अवधि मे देश के विभिन्न हिस्सों से अपने घरों को लौट रहे सभी लोगोको राज्य के सीमा वाली जिलों से ही बसों के द्वारा संबंधित जिला मुख्यालय मे लाया जायेगा जहां पहले से बसे तैयार रखकर उन्हें उन के गाँव भेजा जायेगा। इन सभी को अभी अपने-घर जाने की इजाजत नहीं मिलेगी। अगले 14 दिनो तक इन सभी को पंचायत/गाँव स्तर पर अवस्थित स्कूल भवन/पंचायत भवन मे क्वारेटाइन किया जायेगा। मालूम हो कि दिल्ली /पूणे, मुवंई कलकत्ता आदि शहरों मे कोरोना वायरस के संक्रमीत लोग आ गये है। इसलिए सुरक्षा के दृष्टिकोण से ऐहितयात के तौर पर राज्ये के बाहर से अपने घरो को लौटने वाले सभी लोगो को पंचायत स्तर पर क्वारेटाइन भवन मे ठहराया जायेगा। उसे 14 दिनो तक रखा जायेगा तथा सभी लोगो की जांच कराई जायेगी। 14 दिनो मे कोरोना बीमारी का कोई लक्षण नहीं पाये जाने पर उन्हें अपने – अपने घरो मे भेजा जायेगा।
जिलाधिकारी दरभंगा डॉ0 त्याग राजन एस.एम पूरी स्थिति पर नजर रखे हुए है। नगर आयुक्त दरभंगा कर्यापालक पदाधिकारी, नगर परिषद, बेनीपुर सदर सभी प्रखंड विकास पदाधिकारी, सभी अंचल अधिकारी, ग्राम पंचायत के मुखिया एवं अन्य जनप्रतिनिधियों के साथ समन्वय बनाकर राज्य के बाहर से आ रहे सभी लोगो को पंचायत स्तर पर 14 दिनों के लिए अनिवार्य रूप से क्वारेटाइन करने का निर्देष दिया गया है । क्वारेटाइन मे सुरक्षा, साफ सफाई, रोशनी आदि की पर्याप्त व्यवस्था करने को कहा गया है। क्वारेटाइन मे उसे भोजन/पानी चिकित्सा सुविधा भी उपलब्ध कराई जायेगी। वैश्विक कोरोना महामारी से लड़ने के लिए सभी पंचायतो मे भी
मुक्कमल तैयारी की जा रही है । इस हेतु गाँव/वार्डों मे अवस्थित स्कूल भवन, पंचायत भवन अथवा अन्य सार्वजनिक भवनो को क्वारेटाइन भवन बनाया गया है। यहाँ सभी बुनियादी सुविधाएँ जुटाने की कोशिश की जा रही है ।
जिलाधिकारी ने जिलेवासियों से विनम्र अपील किया है कि सभी लोग बच्चे,बूढे लॉक डाउन अवधि मे अपने-अपने घर मे ही रहें। बहुत जरूरी सामानो के लिए घर से निकले/ कम विक्रय करे समय एक दूरी से कम मे कम 1 मीटर की दूरी बनाये रखें । कोई भी व्यक्ति भीड़ का हिस्सा नहीं बने । सोशल डिस्टेंसिंग नियम का पालन करके ही हम कोरोना बीमारी के प्रकोप से बच सकते है और कोरोना के हरा सकते है।

