Home Featured जिला विधिक सेवा प्राधिकार द्वारा जरूरतमंदों केलिए प्रतिदिन उपलब्ध करवाया जा रहा है भोजन।
Featured - मुख्य - March 30, 2020

जिला विधिक सेवा प्राधिकार द्वारा जरूरतमंदों केलिए प्रतिदिन उपलब्ध करवाया जा रहा है भोजन।

दरभंगा: जिला विधिक सेवा प्राधिकार दरभंगा की ओर से कोरोना वायरस से बचाव को लेकर प्रति दिन पीड़ितों के बीच जाकर भोजन मुहैया सुनिश्चित किया जा रहा है। जिला विधिक सेवा प्राधिकार के सचिव दीपक कुमार ने विभिन्न जगहों पर जागरूकता अभियान चलाया। साथ ही जरूरतमंद लोगों को भोजन उपलब्ध कराया। सचिव दीपक कुमार के साथ पैनल अधिवक्ता विष्णु कान्त चौधरी ने कर्पूरी चौक पर प्राइवेट स्वास्थ्य सेवा कर्मचारी संघ बिहार प्रदेश के तत्वावधान में ऑल कंपाउंडर एसोसिएशन दरभंगा के अध्यक्ष अमरेश कुमार यादव एवं सचिव विनोद कुमार सिंह द्वारा चलाए जा रहे निशुल्क भोजन व्यवस्था का अवलोकन किया। प्राधिकार की ओर से संघ को चावल, चूरा व दाल उपलब्ध कराए गए। जिला विधिक सेवा प्राधिकार के सचिव, पैनल अधिवक्ता एवं पारा लीगल वोलेंटियर विभिन्न जगहों पर जाकर जरूरतमंद लोगों को अपने अपने स्तर से सहायता पहुंचा रहे हैं। प्राधिकार के सचिव श्री कुमार, बाल सुधार गृह बोर्ड के प्रधान न्यायाधीश अश्विनी कुमार एवं पैनल अधिवक्ता श्री चौधरी सोमवार को शहर के लोहिया चौक, दरभंगा टावर, हसनचक, कदिरावाद बस स्टैंड, बाघ मोड़, दरभंगा रेलवे स्टेशन, दोनार, अल्लपट्टी, कर्पूरी चौक, लहेरियासराय टावर आदि जगहों पर जाकर लोगों को जागरूक किया। सड़क पर निकलने वाले लोगों से अनुरोध किया कि वे घर में ही रहें।अति आवश्यक कार्य होने पर ही घर से बाहर निकलें।इस अवसर पर मोहम्मद इमामुद्दीन एवं रंजय शर्मा भी साथ थे।

Share