
ऊपर से नीचे तक यात्रियों से खचाखच भरी बस पूर्णिया के बदले पहुँची दरभंगा!
देखिये वीडियो भी।
देखिए वीडियो भी 👆
दरभंगा: इनदिनों लॉक डाउन होते ही अन्य प्रदेशों में काम करने वाले बिहारियों का जत्था घर वापसी करने लगा है। लोग पैदल एवं अन्य साधनों से घर लौट रहे हैं। दरभंगा में अबतक लगभग ढाई सौ से अधिक लोग आ चुके हैं। ऐसे में मंगलवार को यात्रियों से खचाखच भरी एक बस जब शहर के कर्पूरी चौक के निकट रुकी तो बेंता थाना की पुलिस तुरन्त सक्रिय हो गयी। लोग बस से उतरकर इधर उधर घूमने लगे। पुलिस ने तुरंत घेरे में लेकर पूछताछ किया तो पता चला कि वे पूर्णिया जा रहे थे। एनएच से रास्ता भटक कर कर्पूरी चौक पहुँच गए। यात्रियों ने बताया कि वे लोग राजस्थान से किसी तरह पैदल एवं अन्य सवारियों से मुजफ्फरपुर पहुँचे। वहां से वे लोग बस से पूर्णिया केलिए निकले।
बेंता ओपी अध्यक्ष ने सबको भोजन केलिए पूछा।
उनलोगों ने भोजन से मना कर दिया एवं जल्द लौटने की इच्छा जतायी। सभी यात्रियों को पुनः बस में बैठाकर सही रास्ता बताकर वापस भेज दिया गया।

