
डीएसपी आवास के सामने चल रहे दुकान से पुलिस ने गांजा एवं नशीली गोलियों के साथ दो को किया गिरफ्तार।
दरभंगा: पूरे देश मे कोरोना वायरस को लेकर पूरे देश मे लॉकडाउन है। केवल आवश्यक वस्तुओं की दुकानें खुली हैं। परन्तु लहेरियासराय थाना अंतर्गत खाजासराय मोहल्ला स्थित सदर एसडीपीओ एवं सदर एसडीओ के आवास के निकट एक दुकानदार नशीली दवा और गांजा सिगरेट सहित कई तरह के नशीले पदार्थों की बिक्री खुलेआम बेच रहा था। कई दिनों से पुलिस नशीली दवा बेचने वाले पर नजर बनाए हुए थी। आखिरकार मंगलवार को लहेरियासराय थाना पुलिस के हत्थे चढ़ गए। पुलिस ने उसके पास से 368 नशीली दवा की गोली 200 ग्राम गांजा 63 डब्बा सिगरेट गांजा भर कर पीने का रैपर एवं 10 हजार 1 सौ रुपये नगद बरामद की है। पुलिस ने उसके पास से प्रतिबंधित नशीली दवा के टेबलेट और बोतल में भरकर भाप लेने वाला नशीला यंत्र भी जब्त किया है। पुलिस उसी मोहल्ले के रहने वाले दुकानदार मोहम्मद कलीम के पुत्र मोहम्मद दाऊद एवं मोहम्मद नसीम के पुत्र मोहम्मद सद्दाम को गिरफ्तार किया है।
उपरोक्त जानकारी देते हुए थानाध्यक्ष एसएन सिंह ने बताया कि इस मामले में कोरोना एक्ट एवं नशीली दवा एक्ट के तहत कार्रवाई की जाएगी।

