Home Featured विदेश यात्रा कर लौटे दरभंगा के 40 लोंगो की आयी जाँच रिपोर्ट, सभी नेगेटिव। 
Featured - मुख्य - April 1, 2020

विदेश यात्रा कर लौटे दरभंगा के 40 लोंगो की आयी जाँच रिपोर्ट, सभी नेगेटिव। 

दरभंगा: कोरोना महामारी में डर आशंकाओं के बीच फिलहाल दरभंगा केलिए थोड़ी सी राहत वाली खबर बुधवार को मिली।
आइसोलेशन कोषांग के वरीय प्रभारी उप विकास आयुक्त डॉ. कारी प्रसाद महतो ने बताया गया कि अबतक कुल 89 लोगों का डीएमसीएच आइसोलेशन वार्ड में लाकर उनका सैंपल लिया गया है और इसकी जाँच हेतु पटना भेजा गया है। उन्होंने बताया है कि इसमें से कुल 40 लोगों का जाँच रिपोर्ट आ गया है, जो निगेटिव है यानि उनमें कोरोना के कोई लक्षण नहीं मिले है। इनलोगों को अपने-अपने घरो में भेजकर क्वारंटाइन किया गया है। इनकी स्थिति पर बराबर नजर रखी जा रही है।
हालांकि उन्होंने कहा कि इससे अभी स्थिति का आकलन नही किया जा सकता क्योंकि कई नए संदिग्ध भी आ रहे हैं और उन सब की जाँच रिपोर्ट आनी बाकी है। फिलहाल प्रशासन पूरी तरह चौकस है और आमलोगों से भी अपील है कि यदि कोरोना को हराना तो लॉक डाउन का पूरी तरह पालन करना होगा।

Share