
डीएम की चेतावनी का दिखा असर, रेट चार्ट लगाकर एजेंसी वाले कर रहे हैं गैस का वितरण।
दरभंगा: कोरोना वायरस के संक्रमण को रोकने के लिए पूरे देश में 14 अप्रैल तक लॉक डाउन लगाया गया है, ताकि इसके संक्रमण से आम लोगों को बचाया जा सके. वहीं, लॉकडाउन के दौरान आम जनता को गैस एजेंसी द्वारा बढ़े दर पर गैस मिल रही थी और कालाबाजरी भी हो रही थी। जनता की शिकायतों पर जिलाधिकारी ने गैस एजेंसी वालों को सख्त चेतावनी के साथ फटकार लगायी थी। जिलाधिकारी की फटकार के बाद गैस एंजेंसी संचालकों ने एजेंसी पर रेट चार्ट लगाया है।
जहां एकतरफ गैस एजेंसी संचालकों ने एजेंसी पर रेट चार्ट लगाया है, वहीं दूसरी तरफ सोशल डिस्टेंसिंग का पालन करते हुए गैस वितरण किया जा रहा है। शुक्रवार को दरभंगा जिले के कई गैस एजेंसी पर कर्मी सोशल डिस्टेंसिंग का पालन करते हुए मास्क, ग्लव्स पहनकर काम करते दिखाई दिए।
ग्रामीण क्षेत्रो में भी कुछ गैस एजेंसी के संचालकों ने
बताया कि अपने वितरण क्षेत्र के जनता को परेशानी से बचाने के लिए अपना निजी नंबर भी दे रहे हैं। साथ ही उन्होंने कहा की एजेंसी पर गैस और दूसरे सामान का रेट चार्ट भी लगा दी गई है, ताकि किसी ग्राहक को परेशानी ना हो।

