
निजामुद्दीन से लौटे युवक के डीएम से कनेक्शन की खबर से इलाके में फैली सनसनी।
देखिये वीडियो भी।
देखिए वीडियो भी 👆
दरभंगा: जिले में दिल्ली के निजामुद्दीन से लौटे एक युवक की पहचान के बाद पूरे इलाके में हड़कंप मच गया है। स्थानीय लोगो ने इसकी सूचना तत्काल प्रशासन को दी। प्रशासन ने तत्परता दिखाते हुए स्वास्थ्यकर्मी एवं एम्बुलेंस के साथ मौके पर पहुंचकर युवक और उसके भाई को जाँच के लिए अस्पताल में भेज दिया। इन दोनों का कोरोना के लिए जांच सैम्पल लिया जा रहा है। वहीं, पुलिस इलाके में घरों से लोगो को नहीं निकलने की अपील कर रही है।
संदिग्ध निकला डीएम के एस्कॉर्ट पार्टी के ड्राइवर का भाई
दरअसल जो युवक निजामुद्दीन से लौटकर दरभंगा पहुंचा है, वह युवक दरभंगा के जिलाधिकारी के एस्कॉर्ट पार्टी के ड्राइवर का भाई है। उक्त युवक पिछले माह के 22 तारीख को ही दिल्ली से लौटा था और उसकी तबीयत फ़िलहाल ठीक थी। युवक के मिलने की खबर के बाद सामाजिक कार्यकर्ताओ ने पूरे इलाके को सील कर दिया है। सतर्कता के तौर पर लोग खुद व खुद अपने घरों के अंदर हैं। तत्काल युवक के घर के आस-पास छिड़काव कर सेनेटाइज़ भी किया जा रहा है।
लॉकडाउन का पालन करते हुए कोरोना जाँच करने में करे सहयोग
जिलाधिकारी डॉ त्यागराजन एसएम ने बताया कि सूचना मिलने के बाद दोनों व्यक्ति को डीएमसीएच के आइसोलेशन वार्ड भेजते हुए, दोनों लोगो का ब्लड सैम्पल
कोरोना जाँच के लिए लिया गया है। साथ ही जिलाधिकारी ने जिलावासियों से अपील की है कि जिला प्रशासन कोरोना संक्रमण को रोकने के लिए हर संभव प्रयास कर रही है। आप लोग शांति व्यवस्था बनाते हुए लॉकडाउन का पालन करे तथा जिला प्रशासन द्वारा चलाये जा रहे डोर टू डोर कोरोना जाँच करने में सहयोग करे।

