Home Featured मॉक ड्रिल के माध्यम से जिला प्रशासन ने कोरोना से लड़ाई की तैयारियों का लिया जायजा।
Featured - मुख्य - April 4, 2020

मॉक ड्रिल के माध्यम से जिला प्रशासन ने कोरोना से लड़ाई की तैयारियों का लिया जायजा।

देखिये वीडियो भी।

देखिये वीडियो भी👆

दरभंगा: शनिवार को कोरोना वायरस से संक्रमित मरीजों को सावधानी पूर्वक हैंडल करने केलिए जिला अतिथि गृह मे मॉक-ड्रिल किया गया। अतिथि गृह में स्वास्थ्य विभाग द्वारा आयोजित इस मॉक-ड्रिल का जिलाधिकारी एवं वरीय पुलिस अधीक्षक द्वारा निरीक्षण किया गया ।
जिलाधिकारी ने इस मॉक ड्रिल के सम्बंध ने जानकारी देते हुए बताया कि यह एक तरह का पूर्वाभ्यास था जिसमें यह देखा गया कि अगर कोरोना का कोई ज्ञात मरीज है तो स्वास्थ्य एवं पुलिसकर्मी मरीज को अस्पताल लाने में कौन कौन सावधानियाँ बरतेंगे ताकि किसी अन्य लोगों के संक्रमित होने का खतरा ना रहे।
मॉक ड्रिल के दौरान जिलाधिकारी डॉ. त्यागराजन एसएम के साथ वरीय पुलिस अधीक्षक बाबू राम, नगर पुलिस अधीक्षक योगेन्द्र कुमार, सदर अनुमण्डल पुलिस पदाधिकारी अनोज कुमार, प्रशिक्षु सहायक समाहर्त्ता विनोद दूहन एवं कई चिकित्सक, पारा मेडिकल स्टाफ तथा अन्य संबंधित कर्मी उपस्थित थे।

Share