
अहिला में एकसाथ दो गाभिन सहित तीन भैसों की मौत से नयी आशंकाओं से सहमे लोग!
देखिए वीडियो भी।
देखिए वीडियो भी 👆
दरभंगा: बहादुरपुर प्रखंड के अहिला गांव निवासी बेचन यादव की दो भैंस एवं एक पररू ( भैंस का बच्चा) के एक साथ मौत हो जाने से इलाके में सनसनी मचा गयी। लोग आशंकाओं से घिर गए गए।
इस सबन्ध में बेचन यादव के छोटे पुत्र रणजीत यादव ने बताया कि सुबह करीब पांच बजे जब भैंसों को चारा देने केलिए जगे तो देखा कि भैंस का बच्चा लेता था और अंतिम सांसे ले रहा था। उसे संभालने और खड़ा करने के प्रयास में लगे। डॉक्टर से संपर्क करने का प्रयास की किये, परंतु उसने दम तोड़ दिया। इसके बाद दूसरी भैंस जो दरवाजे पर बंधी थी, उसे उठाया तो वह भी उठी और फिर अचानक उठ बैठ करने लगी। देखते ही देखते वह भी गिर पड़ी। लोग जबतक डॉक्टर बुलाते, उसने भी दम तोड़ दिया। इसके बाद यही हाल आंगन में बंधी तीसरी भैंस का भी हुआ और उसने भी दम तोड़ दिया।
रणजीत ने बताया कि दोनों भैंस गर्भ से भी थीं। एक पाँच महीने की गर्भवती थी तो दूसरी आठ महीने की।
तीन भैंसों के एकसाथ मर जाने से घर मे कोहराम मच गया। आसपास के लोग भी इक्कठे हो गए और लॉकडाउन के वाबजूद भीड़ भी इक्कठी हो गयी।
स्थानीय ग्रामीण रविशंकर प्रसाद ने बताया कि वे सुबह 6 बजे से ही जिला से लेकर प्रखंड स्तर के पदाधिकारियों को फोन भी लगाते रहे। पर घण्टो बीत जाने पर भी कोई नही पहुंचा।
बताते चलें, कोरोना महामारी के कारण लॉक डाउन है। ऐसे में एक साथ तीन भैंसों के एक साथ मरने की खबर ने लोगो मे कहीं न नहीं अनजान आशंकाओं भी जरूर जन्म दे दिया है।

