Home Featured बड़ी खबर: डीएम के एस्कॉर्ट के ड्राइवर एवं निज़ामुद्दीन से लौटे उसके भाई की रिपोर्ट आयी नेगेटिव।
Featured - मुख्य - April 5, 2020

बड़ी खबर: डीएम के एस्कॉर्ट के ड्राइवर एवं निज़ामुद्दीन से लौटे उसके भाई की रिपोर्ट आयी नेगेटिव।

दरभंगा: कोरोना महामारी को लेकर आशंकाओं के बीच एक राहत वाली खबर रविवार को मिली। दरभंगा के जिलाधिकारी डॉ0 त्यागराजन एसएम के एस्कॉर्ट ड्राइवर के भाई के निजामुद्दीन से लौटने की सूचना के बाद दोनों भाईयों आइसोलेशन वार्ड में भर्ती करवाया गया था। दोनो में ब्लड सैम्पल लिए गए थे। शहर के कुछ वार्डो को सील करके सेनेटाइज किया गया। परंतु रविवार की देर शाम दोनो की रिपोर्ट नेगेटिव आने से प्रशासनिक महकमे के साथ कहीं न कहीं पूरे जिले ने चैन की सांस ली।

रविवार की देर शाम डीएमसीएच के अधीक्षक डॉ0 राज रंजन प्रसाद ने दोनों की रिपोर्ट नेगेटिव आने की पुष्टि कर दी।

Share