Home Featured लॉकडाउन में रात नौ बजे नौ दीपक और मोमबत्तियों के साथ नन्ही बच्ची ने मनाया नौवां जन्मदिन।
Featured - मुख्य - April 6, 2020

लॉकडाउन में रात नौ बजे नौ दीपक और मोमबत्तियों के साथ नन्ही बच्ची ने मनाया नौवां जन्मदिन।

देखिए वीडियो भी।

देखिए वीडियो भी 👆

दरभंगा: लॉकडाउन के दौरान रविवार को देशभर में रात 9 बजे 9 मिनट तक दीपक जलाने का पीएम ने आह्वान किया था। जिसे देखते हुए देशभर के लोगों ने एक साथ दिए जलाकर एकता संदेश दिया। इसी दौरान लहेरियासराय के सुंदरवन के एक परिवार के लिए यह मौका उनकी खुशी को दोगुनी कर दिया।
इस परिवार में रविवार को ही एक बच्ची इच्छा ने 9 साल पूरे किए।इसलिए बच्ची के परिवारवालों ने रात 9 बजे 9 दिए जलाकर बच्ची का जन्मदिन मनाया। उनका कहना है कि ये पूरे परिवार के लिए यादगार हो गया।
लहेरियासराय के इस परिवार की बच्ची ने इस मौके पर अपना 9 वां जन्मदिन मनाया। परिवार के लोगों ने बच्ची का जन्म दिन 9 बजे 9 मोमबत्ती 9 बच्चों के साथ जलाकर मनाया।वहीं, बच्ची ने अपने जन्मदिन पर केक काटते हुए बर्थडे में आये बच्चो को सामाजिक दूरी बनाये रखने का संदेश भी दिया।
इस अवसर पर बच्ची के फूफा धीरेंद्र मिश्रा ने बताया कि प्रधानमंत्री के आह्वान पर सभी ने 9 बजकर 9 मिनट तक अपने घर की सभी लाइटें बंद कर अपने घरो में दीप को जलाया।उनके इस आह्वान का पालन करते हुए हमने भी अपनी बच्ची का जन्मदिन रात के 9 बजे 9 दिए जला कर मनाया। इससे बच्ची का जन्मदिन भी मन गया और प्रधानमंत्री का जो कोरोना से लड़ने का संकल्प था वो भी पूरा हो गया।

 

Share