
शहर में सड़कों के बाद अब घरों में पहुँच कर निगम कर्मी प्रतिदिन कर रहे हैं सेनेटाइजेशन।
देखिए वीडियो भी।
देखिए वीडियो भी 👆
दरभंगा: कोरोना के संक्रमण को लेकर पूरे देश में लॉक डाउन है। ऐसे में दरभंगा में भी प्रशासन इसे रोकने केलिए हर तरह से प्रयासरत है। दरभंगा नगर निगम की मेयर वैजंती खेड़िया ने जहाँ शहर में कोना कोना सेनेटाइज करने केलिए तीन तरह से कार्य होने की जानकारी दी थी, वहीं विभिन्न वार्डों के पार्षद भी पूरी मेहनत से सक्रियता दिखाते नजर आ रहे हैं। मुख्य सड़को एवं गलियों में सेनेटाइजेशन का कार्य शुरू करने के बाद अब निगम कर्मी घर घर जाकर सेनेटाइजेशन का कार्य प्रतिदिन कर रहे हैं।
इसी क्रम में सोमवार को शहर के वार्ड 47 के पूर्व पार्षद सह वर्तमान पार्षद पुत्र आशुतोष कुमार स्वयं निगम कर्मियों के साथ घर घर पहुंच कर सेनेटाइजेशन का कार्य अपनी निगरानी कराते दिखे।
श्री कुमार ने बताया कि निगम से जो बॉक्स मिला था, उसके अलावा चार-पांच बॉक्स उन्होंने खुद से भी व्यवस्था किया और निगम कर्मियों के साथ पूरे वार्ड के हर घर को लगातार प्रतिदिन सेनेटाइज करवा रहे हैं। कोरोना संक्रमण से लड़ने केलिए प्रतिदिन प्रत्येक घर का सेनेटाइजेशन आवश्यक है। तभी कोरोना से जंग जीता जा सकता है।

