
लॉकडाउन का उलंघन करने पर चार दुकानदारों पर प्रथमिकी दर्ज।
दरभंगा: लॉक डाउन का पालन सख्ती से कराने में जिला एवं पुलिस प्रशासन किसी भी प्रकार की कोताही बरतने के मूड में दिखाई नही दे रहा है। इसी का परिणाम सोमवार की शाम भी देखने को मिला, जब चार दुकानदारो पर प्राथिमिकी दर्ज की गयी। ये दुकानें शाम 6 बजे के बाद खुली मिली।
ज्ञात हो कि लॉक डाउन के दौरान किराना दुकानों को खुलने का समय सुबह 6 से शाम 6 बजे तक निर्धारित है। यदि कोई किराना दुकान निर्धारित समय के अलावा खुला पाया जाता है तो इसपर प्रथमिकी दर्ज कर कारवाई की चेतावनी जिला प्रशासन द्वारा भी पहले दिया जा चुका है।
इस संबंध में जानकारी देते हुए नगर पुलिस अधीक्षक योगेंद्र कुमार ने बताया कि कमतौल के आंचल निरीक्षक द्वारा निरीक्षण के क्रम शाम 6 बजे के बाद दुकान खुला मिलने पर केवटी के तीन दुकानदारों एवं सिमरी के एक दुकानदार पर प्रथमिकी दर्ज की गयी है। श्री कुमार ने कहा कि लॉक डाउन का पालन पूरी तरह करवाने केलिए पुलिस पूरी तरह तत्पर है और आगे भी आदेश का उलंघन करने वालो पर कारवाई जारी रहेगी।

