Home Featured नगर निगम कार्यालय के सामने बनाया सेनेटाइजेशन कक्ष, गुजरने वाले स्वतः होंगे सेनेटाइज्ड।
Featured - मुख्य - April 6, 2020

नगर निगम कार्यालय के सामने बनाया सेनेटाइजेशन कक्ष, गुजरने वाले स्वतः होंगे सेनेटाइज्ड।

दरभंगा: दरभंगा नगर निगम दरभंगा के कार्यालय के सामने मुख्य सड़क पर सिनेटाइजेशन कक्ष का निर्माण किया गया है। महापौर बैजंती खेड़िया ने बताया कि सुबह छह बजे से सायं सात बजे तक इधर से जो भी लोग गुजरेंगे वे स्वत: सेनेटाइज हो जाएंगे ।हर वार्ड में सफ़ाई के लिए एक एक नया रिक्शा भी दिया गया है। उन्होने बताया कि दरभंगा नगर निगम के सभी कर्मचारी और पदाधिकारी आपदा के इस घड़ी मे पूरी कर्मनिष्ठता से अपने कार्यों का संचालन कर रहे हैं इसके लिए उनकी जितनी प्रसंशा की जाए वह कम है । उन्होने शहर को सिनेटाइज करने हेतु दरभंगा पुलिस तथा अग्निशमन दल को अपनी गाड़ियों सहित सहयोग देने हेतु भी आभार प्रकट किया । मेयर खेड़िया ने आमजनो से लाकडाउन का पूर्ण पालन करते हुए अपने अपने घरों मे ही रहने की अपील दुहराई है।

Share