Home Featured सोशल मीडिया में भड़काऊ पोस्ट डालने पर प्राथमिकी दर्ज, एक गिरफ्तार।
Featured - मुख्य - April 7, 2020

सोशल मीडिया में भड़काऊ पोस्ट डालने पर प्राथमिकी दर्ज, एक गिरफ्तार।

दरभंगा: कोरोना महामारी से बचने केलिए पूरे देश मे लॉक डाउन है। ऐसे में भी कुछ शरारती तत्व गलत अफवाह एवं भड़काऊ पोस्ट करने से बाज नही आ रहे हैं। पर अब ऐसे तत्वों पर पुलिस की सख्ती शुरू हो गयी है। इसी के तहत मंगलवार को प्राथमिकी दर्ज कर एक व्यक्ति की गिरफ्तारी भी की गयी है।
इस संबंध में जानकारी देते हुए सिटी एसपी योगेंद्र कुमार ने बताया कि सोशल मीडिया पर भड़काऊ पोस्ट डालने के आरोप में मंगलवार को सिमरी थाना में कांड संख्या 70/2020 धारा 153(ए)/295/295(ए) एवं 65/67 आईटी एक्ट के तहत दर्ज की गयी है। इस मामले एक आरोपी को गिरफ्तार भी किया गया है। गिरफ्तार आरोपी की पहचान सिमरी थानाक्षेत्र के कुमरपट्टी निवासी अमरदीप कुमार के रूप में की गयी है।
श्री कुमार ने कहा कि पुलिस की नजर सोशल मीडिया पर बनी हुई है। गलत अफवाह फैलाने एवं भड़काऊ पोस्ट करने वालों को चिन्हित कर उनके खिलाफ कारवाई जारी रहेगी।

Share