
सिंहवाड़ा में लॉकडाउन तोड़ मटरगश्ती करना युवकों को पड़ गया महंगा।
देखिये वीडियो भी।
देखिए वीडियो भी 👆
दरभंगा: अभी पूरे देश में लॉकडाउन है लेकिन, कुछ लोग इसे छुट्टी और मस्ती का मौका मान रहे हैं। खासकर युवा वर्ग कुछ ज्यादा ही। जिले के सिंहवाड़ा थानाक्षेत्र के भड़वार बाजर में मंगलवार को कुछ ऐसा ही देखने को मिला। कुछ युवा बाइक और कार में सवार होकर म्यूजिक सिस्टम के साथ मस्ती कर रहे थे। सड़कों पर इधर से उधर घूम रहे थे। इस बीच पुलिस को इसकी सूचना मिल गई। इसके बाद प्रशासन की पूरी टीम वहां पहुंच गई और कोरोना संक्रमण के खिलाफ जारी इस लड़ाई को कमजोर करने वालों पर कार्रवाई की। काफी दूर तक घुटने के बल चलाया गया। इस दौरान डंडे भी मारे गए और शरीर पर पानी भी डाला गया। उठक बैठक भी लगवायी गयी। यह नजारा अतरबेल भरवाङा पथ पर दिखा। आज ग्रामीण क्षेत्रों में भी प्रशासन ने लॉकडाउन को लेकर सख्ती दिखाई।
मंगलवार को भरवाडा बाजार के बौका चौक पर ट्रिपल लोडिंग बाइक सवारों और म्यूजिक बजाते कार वालों से स्थानीय लोग भी परेशान थे। इस कारण परेशान लोग
प्रशासन की इस कार्रवाई की प्रशंसा भी करते दिखे। वहीं पुलिस माइक के माध्यम से क्षेत्र भ्रमण कर रहे आमलोगों को घरो में रहने ही सलाह दे रही है। इस मौके पर बीडीओ सिद्धार्थ कुमार, अंचलाधिकारी सुशील कुमार उपाध्याय, थानाध्य्क्ष अकमल खुर्शीद आदि ने व्यवस्था को बनाए रखने में अपना सहयोग किया।

