Home Featured अधिकारियों का चार ग्रुप बनाकर तीन पालियों में चौबीसों घंटे होगा आइसोलेशन कोषांग का संचालन।
Featured - मुख्य - April 7, 2020

अधिकारियों का चार ग्रुप बनाकर तीन पालियों में चौबीसों घंटे होगा आइसोलेशन कोषांग का संचालन।

देखिये वीडियो भी👆

दरभंगा: नोवेल कोरोना वायरस से संक्रमित मरीजों तथा संदिग्धों का समुचित इलाज कराने केलिए जिला मुख्यालय में बने आइसोलेशन कोषांग की क्रियाशीलन को लेकर डीएम ने मंगलवार को बैठक की. जिलाधिकारी डॉ त्यागराजन ने जिला आइसोलेशन कोषांग का संचालन 24 × 7 सुनिश्चित कराने हेतु अधिकारियों का चार ग्रुप बनाकर, उन्हें तीन अलग-अलग पालियों में काम करने का निर्देश दिया।

पहली पाली की कार्य अवधि सुबह 6 बजे से अपराह्न 2 बजे तक होगी. द्वितीय पाली दोपहर 2 बजे से रात 10 बजे तक की होगी एवं तृतीय पाली 10 बजे रात से 06 बजे पूर्वाह्न तक नियत किया गया है. DM ने अधिकारियों का चार ग्रुप बनाकर उन्हें तीन अलग-अलग पालियों में प्रतिनियुक्त किया है।
इसमें ग्रुप ए में राहुल कुमार, वरीय उप समाहर्त्ता, विकास कुमार, अपर अनुमण्डल पदाधिकारी, बेनीपुर एवं शंभू कुमार सिंह, सहायक निदेशक, कृषि अभियंत्रण को रखा गया है. वहीं ग्रुप – बी में परियोजना निदेशक आत्मा, शकील अख्तर, जिला भविष्य निधि पदाधिकारी रमेश सुमन एवं दुर्गानन्द झा, प्रखण्ड सांख्यिकी पर्यवेक्षक, हायाघाट है. ग्रुप- सी में जिला मत्स्य पदाधिकारी, कुणाल कुमार राय, वरीय लेखा पदाधिकारी, जिला ग्रामीण विकास अभिकरण है. साथ ही गुप – डी में सोहन प्रसाद यादव, अनुमण्डल कृषि पदाधिकारी, गनौरी प्रसाद, प्रखण्ड कृषि पदाधिकारी, हायाघाट एवं संजय कुमार, लेखा पदाधिकारी, जिला ग्रामीण विकास अभिकरण के नाम शामिल है।
प्रतिनियुक्ति अधिकारियों को प्रतिदिन प्रतिवेदन कोषांग के वरीय उपलब्ध कराने का निर्देश दिया गया है। डॉ त्यागराजन ने आइसोलेशन कोषांग में नव प्रतिनियुक्त सभी पदाधिकारियों को डीएमसीएच के आइसोलेशन वार्ड में दैनिक रूप से संदिग्ध मरीज एवं डिस्चार्ज मरीज के आवासन, भोजन, पेयजल आदि का ध्यान रखने का निदेश दिया है।

Share