
ढाई बीघे में लगी गेँहू की फसल जलकर राख, खेत में पम्पिंग सेट होने से बचा बड़ा नुकसान।
देखिए वीडियो भी 👆
दरभंगा: गर्मी बढ़ने के साथ साथ अगलगी की घटना भी बढ़ने लगी है। मंगलवार को जिले के तीन चार जगहों से फसल में आग लगने की सूचना मिली। सबसे बड़ा नुकसान नगर थानाक्षेत्र के शुभंकरपुर के मधवा चौर में आग लगने की सूचना है। बताया जाता है कि शहर के वार्ड 8 एवं 9 के किसानों की खेती इस चौर में होती है। सैकड़ो एकड़ में फैले इस चौर में और भी भयावह दृश्य होता यदि आमलोगों की सजगता और खेत मे पंपिंग सेट की उपलब्धता नही होती।
प्राप्त जानकारी के अनुसार आग लगने के बाद पम्पिंग सेट चलाकर तत्काल स्थानीय लोगो ने आग बुझाने का प्रयास किया। नगर थाना को भी सूचना दी गयी। थाने के पुलिस कर्मी भी अग्निशमन की गाड़ी के साथ पहुँचे। आग पर पुरी तरह काबू पा लिया गया। पर तबतक शुभंकरपुर निवासी दिनेश राय के आठ कट्ठे एवं मो0 फजले उर्फ बबलू के डेढ़ बीघा में लगी फसल जलकर राख हो गयी।
आग लगने के कारणों का पता नही चल पाया। पर अनुमान लगाया गया कि बीड़ी-सिगरेट पीकर किसी ने जलता हुआ फेंक दिया, जिसकारण आग लगी।

