लहेरियासराय के गुदरी बाजार में दुकानदारों ने किया लॉकडाउन खुला उलंघन।
देखिए वीडियो भी 👆
दरभंगा: एकतरफ जहां नोवेल कोरोना वायरस को लेकर पूरे देश भर में लॉक डाउन है और सरकार द्वारा भी बार-बार मीडिया के माध्यम से भी लॉक डॉन का पालन करने के लिए आवाहन किया जा रहा है, वहीं इसके विपरीत बुधवार को दरभंगा जिला मुख्यालय, लहेरियासराय थाना एवं सदर एसडीपीओ कार्यालय से चंद मीटर की दूरी पर अवस्थित गुजरी बाजार में सुबह से ही कई दुकाने खुली हुई देखने को मिली। इसकी जानकारी स्थानीय लोगों द्वारा जब मीडिया कर्मी को दिया गया, तो मीडिया कर्मी जब करीब साढ़े आठ बजे पहुंचे तो वहां का नजारा चौंकाने वाला था। बाजार की में हार्डवेयर, रंग-पेंट, कपड़ा श्रृंगार आदि की कई दुकानें खुली थी। इस बाबत वहां प्रतिनियुक्त पदाधिकारी से मीडिया कर्मी ने जब सवाल किया गया तो उन्होंने जवाब देने से इंकार कर दिया और कहा कि जबाव पदाधिकारी को देंगे मीडिया को नहीं। इस प्रकार से प्रतिनियुक्त पदाधिकारी द्वारा जवाब मिला कहीं ना कहीं प्रशासन की मिलीभगत को दर्शाती है। बाद में वर्दीधारी अधिकारी पहुंचे।
सबसे चौंकाने वाली बात यह है कि लॉक डाउन का उल्लंघन पुलिस प्रशासन के नाक के नीचे हो रहा है। सवेरे
ही इन दृश्यों को मीडिया कर्मी के द्वारा एसएसपी के व्हाट्सएप ग्रुप में भी प्रेषित किया गया था।
प्रशासनिक महकमो के नाक के नीचे दुकानदारों की लॉकडाउन तोड़ने की ऐसी खुली हिम्मत प्रशासन पर भी एक सवालिया निशान जरूर खड़ा करता है। यदि यहां यह हाल है तो सुदूर क्षेत्रो में क्या हाल होगा!

