Home Featured राज मैदान में शिफ्ट सब्जी मंडी के बाहर बनाया गया शहर का दूसरा सेनेटाइजेशन कक्ष।
Featured - मुख्य - April 8, 2020

राज मैदान में शिफ्ट सब्जी मंडी के बाहर बनाया गया शहर का दूसरा सेनेटाइजेशन कक्ष।

देखिए वीडियो भी।

देखिए वीडियो भी 👆

दरभंगा: दरभंगा नगर निगम द्वारा जहां सड़को-गलियों और घरों में छिड़काव करके सेनेटाइजेशन का कार्य करवाया जा रहा है, वहीं जगह जगह मुख्य सड़क एवं मुख्य जगहों पर सेनेटाइजेशन कक्ष भी बनवाया जा रहा है। इससे होकर गुजरने वाले स्वतः सेनेटाइज हो जाते हैं। पहला सेनेटाइजेशन कक्ष दरभंगा नगर निगम कार्यालय के सामने बनाया गया था, वहीं दूसरा सेनेटाइजेशन कक्ष इंद्र भवन में शिफ्ट किये गए सब्जी मंडी के बाहर बनाया गया है। इस कक्ष से गुजरने वाले पर सेनेटाइजर का स्प्रे होता रहता है।
इस अवसर नगर निगम की महापौर वैजंती खेड़िया ने बताया कि सोशल डिस्टेंसिंग का पालन हो सके इसलिए, इसलिए सब्जी मंडी को यहां शिफ्ट किया गया। यहां आने वाले विक्रेता और क्रेता, दोनो सेनेटाइज होकर मंडी में जाएंगे और मंडी से होकर निकलेंगे। वहीं उन्होंने जानकारी दी कि शहर के सभी वार्डो में प्रतिदिन सफाई एवं सेनेटाइजेशन का कार्य युद्धस्तर पर चल रहा है। सभी निगम कर्मी और पार्षदों का पूरा सहयोग मिल रहा है।
महापौर श्रीमती खेड़िया ने लोगों से अपील भी की कि सभी लोग लॉकडाउन का पालन करें। अति आवश्यक होने पर ही घरों से निकले, अन्यथा घरों में ही रहे। सतर्कता से ही कोरोना जैसी महामारी को मात दिया जा सकता है।

Share