Home Featured सिरनिया-बिलासपुर पथ पर बागमती पर पुल निर्माण को मिली मंजूरी, फातमी ने जताया मुख्यमंत्री का आभार।
Featured - मुख्य - April 8, 2020

सिरनिया-बिलासपुर पथ पर बागमती पर पुल निर्माण को मिली मंजूरी, फातमी ने जताया मुख्यमंत्री का आभार।

देखिए वीडियो भी।

देखिए वीडियो भी 👆

दरभंगा: बुधवार को बिहार कैबिनेट की बैठक में दरभंगा जिला के हायाघाट प्रखंड के सिरनिया-बिलासपुर पथ में बागमती नदी पर 19×24.75 मीटर का पूल निर्माण हेतु 69 करोड़ 17 लाख की राशि की कैबिनेट में स्वीकृति प्रदान की गई।
इस पूल के स्वीकृति प्रदान किए जाने पर जदयू के वरिष्ठ नेता पूर्व केन्द्रीय मंत्री मो० अली अशरफ फातमी मुख्यमंत्री नीतीश कुमार का शुक्रिया अदा करते हुए कहा कि पिछले दिनों हायाघाट के प्रमुख साथियों के साथ मैं मुख्यमंत्री नीतीश कुमार से मिला था और इस क्षेत्र के विकास के लिए कई योजनाओं को बताया था जिसमें सिरनिया-बिलासपुर पथ पर बागमती नदी में पूल बनाने की प्रमुख मांग किया था जिसकी आज कैबिनेट ने स्वीकृति प्रदान कर दी है। श्री फातमी कहा कि बाढ़ के समय इस इलाके के लोगों को काफी परेशानियों का सामना करना पड़ता था। इस पुल के बन जाने से इस इलाके को बहुत बड़ा फायदा होगा। श्री फातमी ने इसके लिए मुख्यमंत्री नीतीश कुमार को बधाई दी है।

 

Share