Home Featured शिक्षक ने अपने निजी कोष से मुख्यमंत्री राहत कोष में दिया एक लाख।
Featured - मुख्य - April 8, 2020

शिक्षक ने अपने निजी कोष से मुख्यमंत्री राहत कोष में दिया एक लाख।

दरभंगा: कोरोना महामारी से लड़ने को लेकर जहां सांसद विधायक अपने सरकारी कोष से दान देकर वाहवाही लूट रहे हैं, वहीं एक शिक्षक ने अपने निजी कोष से एक लाख रुपये देकर उदाहरण प्रस्तृत किया है।
जिले सदर प्रखंड अंतर्गत दुलारपुर पंचायत के अंधेरी उत्तरी मध्य विद्यालय में पदस्थापित पंचायत शिक्षक रामविलास रमण ने कोविड-19 में राहत एवं बचाव कार्य को लेकर मुख्यमंत्री राहत कोष में जिला अधिकारी के माध्यम से एक लाख रुपए का चेक दिया है। यह चेक डीएम डॉ. त्याग राजन एसएम को सौंपा है। यह राशि पंचायत शिक्षक रामविलास रमण ने अपने निजी कोष से मुख्यमंत्री राहत कोष में दिए हैंं। वहीं पंचायत शिक्षक रामविलास रमण ने बताया कि वर्तमान में कोरोना वैश्विक महामारी से पूरे मानव जाति के लिए विकट समस्या उत्पन्न हो गई है। इस स्थिति में दैनिक मजदूरों के लिए और भयावह स्थिति है। इसलिए अपने तरफ उन्होंने यह अंशदान दिया है।

Share