
सभी थानाध्यक्ष अपने अपने क्षेत्रों में प्रतिदिन करें कवारेंटाइन केंद्रों का निरीक्षण: डीएम।
दरभंगा: मुख्य सचिव के निर्देश के तहत डीएम त्यागराजन ने सभी थाना प्रभारियों को उनके क्षेत्र में संचालित सभी क्वॉरेंटाइन सेंटरों के नियमित रूप से निरीक्षण करने का निर्देश दिया है. उन्होंने कहा कि के बीच राज्य के बाहर से आये हुए सभी प्रवासी लोगों को उनके गांव मे स्थित स्कूल भवन में ही क्वॉरेंटाइन किया गया है. के संक्रमण को फैलने से रोकने के लिए उन्हें 14 दिनों तक सबसे अलग क्वॉरेंटाइन में रहना होगा. इस दौरान वायरस के कोई लक्षण नहीं मिलने पर वो अपने घर जाकर सामान्य तरीके से रह सकेगें।
डीएम त्यागराजन ने बैठक में कहा की ऐसी शिकायतें मिल रही हैं कि कुछ लोग क्वॉरेंटाइन सेंटर से निकलकर यहां-वहां घूमते रहते हैं, कुछ लोग तो घर भी चले जाते है. ये बिलकुल गलत है. अगर उनमें कोरोना के लक्षण मिलते है तो अनजाने में ही उनके संपर्क मे आए लोग भी संक्रमित हो सकते हैं. इसीलिए सभी थाना प्रभारी क्वॉरेंटाइन सेंटर के राउंड लगाएंगे और वहां रहने वाले लोगों का मिलान करेंगे. जांच के वक्त अगर कोई व्यक्ति क्वॉरेंटाइन सेंटर से गायब पाया गया तो संबंधित व्यक्ति के खिलाफ कठोर कानूनी कार्रवाई की जाएगी।

