
युवक की हत्या से सनसनी, संदिग्धों को हिरासत में लेकर पुलिस कर रही है पूछताछ।
देखिये वीडियो भी।
देखिये वीडियो भी👆
दरभंगा: जिले के लहेरियासराय थाना क्षेत्र के अभंडा मनकचौरी गाछी में गुरुवार की रात एक युवक की गला रेतकर हत्या कर दी गई। युवक के पेट व पैर पर कई जगह चाकू से वार किया गया है। घटना की जानकारी तब मिली जब कुछ लोग शुक्रवार की दोपहर गाछी गए। मृत युवक अभंडा का रहने वाला मोहम्मद लालबाबू का पुत्र मोहम्मद फिरदौस आजम (24) बताया जाता है। सूचना मिलते ही सदर एसडीपीओ अनोज कुमार, प्रशिक्षु आईपीएस इमरान मसूद एवं लहेरियासराय थानाध्यक्ष के अलावा दर्जनभर पुलिस कर्मियों के साथ घटनास्थल पर पहुंचे। फिलहाल शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम केलिए भेज दिया गया है। पुलिस अधिकारी घटना की जांच कर रहे हैं। घटना को लेकर इलाके में सनसनी फैल गयी है। लोग तरह-तरह की चर्चा कर रहे हैं। सदर एसडीपीओ अनोज कुमार ने लाश मिलने की पुष्टि करते हुए कहा कि मामले की छानबीन की जा रही है। घटना के कारणों का पता लगाया जा रहा है। साथ ही उन्होंने बताया कि कुछ लोगों को शक के आधार पर हिरासत में लेकर पूछताछ की जा रही है।

