
जिला की सीमा हुई सील, नाकेबंदी कर तीन शिफ्टों में लगेगी पुलिसकर्मियों की ड्यूटी।
दरभंगा: राज्य में कोरोना संक्रमण के बढ़ते मामले को देखते हुए लॉकडाउन के सख्ती से पालन के निर्देश के साथ ही जिले की सीमा पूरी तरह सील कर दी गई है। डीएम- एसएसपी ने संयुक्त रूप से जिले की सीमा को तरह से सील करने का निर्णय लिया है।अधिकारियों की ड्यूटी तीन शिफ्टों में लगाई गई है। उन्हें स्पष्ट निर्देश दिया गया है कि वे सिर्फ खाद्यान्न सामग्री से जुड़े वाहनों को ही जिले में आने व बाहर जाने की अनुमति देंगे। इस दौरान वे तलाशी लेकर भलिभांति सुनिश्चित हो लेंगे कि मालवाहक वाहन में चालक व क्लीनर के अलावा कोई दूसरा व्यक्ति सवार न हो। डीएम-एसपी के संयुक्त हस्ताक्षर से निर्गत आदेश में जिले की सीमा से जुड़े एक दर्जन स्थानों पर बैरियर लगा वहां पर अधिकारियों की तैनाती की गई है।
कुशेश्वरस्थान थाना क्षेत्र के बेर चौक में बिरौल थाना अंतर्गत जगन्नाथपुर, बहेरी थाना अंतर्गत कुमिया, हायाघाट थाना के हथौरी कोठी, बिशनपुर थाना अंतर्गत जटमलपुर, बिठौली चौक सिमरी थाना, एवं केवटी थाना, सकरी थाना के अंतर्गत मनीगाछी, शकतपुर के उजान में एवं बनगांव ओपी अंतर्गत पहुंचा में, घनश्यामपुर, घोघरा चौक जाले थाना एवं जाले मोर थाना कमतौल पर चेक पोस्ट का
निर्माण किया गया है। एवं सीसीटीवी कैमरे से निगरानी की जाएगी प्रत्येक चेकपोस्ट पर रजिस्टर संधारित किया जाएगा जिसमें प्रत्येक वाहन की तिथि और समय उद्देश्य एवं गंतव्य आदि के साथ प्रविष्टि की जाएगी।

