
एसडीओ जारी करेंगे आवश्यक वस्तुओं के आवागमन केलिए वाहनों का पास।
दरभंगा: कोरोनावायरस के रोकथाम के लिए देशभर में लॉक डाउन जारी है। हाल ही में राज्य भर में संक्रमित की संख्या में भारी वृद्धि हुई, लॉक डाउन को प्रभावी बनाने हेतु जिलाधिकारी द्वारा को प्रभावी रूप से सफल बनाने के लिए शुक्रवार को वाहन पास संबंधित पूर्व निर्गत आदेश को संशोधित करते नये निदेशक जारी किए गए हैं। जिले में आवश्यक वस्तुओं आवागमन बनाए रखने एवं अन्य अनिवार्य सेवाओं को जारी रखने के लिए वाहन कर्मी का पास निर्गत करने हेतु एसडीओ को प्राधिकृत किया गया है।
जिला पास कोषांग प्रभारी पदाधिकारी सह अनुमंडल लोक शिकायत निवारण पदाधिकारी बेनीपुर द्वारा अत्यंत अनिवार्य सेवाओं के लिए पूर्व की तरह जिला स्तर पर पास निर्गत किया जाएगा, जबकि सदर अनुमंडल पदाधिकारी द्वारा नगर निगम एवं बाजार समिति क्षेत्र में आवश्यक एवं अनिवार्य सेवाओं से संबंधित वाहन एवं कर्मियों को पास निर्गत किया जाएगा। वहीं अनुमंडल पदाधिकारी बेनीपुर को बेनीपुर अनुमंडल क्षेत्र एवं बिरौल अनुमंडल क्षेत्र के लिए बिरौल अनुमंडल पदाधिकारी को नियुक्त किया गया है।
बताते चलें कि लॉक डाउन शुरू होने के बाद
जिलाधिकारी द्वारा पूर्व में नगर आयुक्त एवं जिला पशुपालन पदाधिकारी एवं सभी अंचलाधिकारी को पास निर्गत करने हेतु अधिकृत किया गया था।

