Home Featured 6 महीने बाद आंशिक भुगतान होते ही आवास सहायको ने मुख्यमंत्री राहत कोष में दिया 33 हजार।
Featured - मुख्य - April 10, 2020

6 महीने बाद आंशिक भुगतान होते ही आवास सहायको ने मुख्यमंत्री राहत कोष में दिया 33 हजार।

दरभंगा: कोरोना महामारी से जंग में हर तबका यथा संभव देश-राज्य की मदद को आगे आ रहा है। शहर के विभिन्न सेवाभावी संगठनों की ओर से प्रधानमंत्री व मुख्यमंत्री राहत कोष में दान देने का सिलसिला तेज हो गया है। इसी क्रम में राज्य ग्रामीण आवास कर्मी संघ दरभंगा के द्वारा मुख्यमंत्री राहत कोष में तैंतीस हजार रुपए सहायता राशि की चेक राज्य ग्रामीण आवास संघ कर्मी दरभंगा जिला अध्यक्ष बच्चा बाबूलाल देव के द्वारा जिलाधिकारी दरभंगा डॉक्टर त्यागराजन एसएम को चेक सौंपा गया।

वहीं संघ के अध्यक्ष बच्चा बाबूलाल देव ने बताया कि हम आवास सहायकों का मानदेय पिछले 6 महीनों से रुका था। सभी कर्मियों को आर्थिक स्थिति खराब हो गई थी। बहुत ही इंतजार और मेहनत के बाद 4 अप्रैल को कुछ महीने का मानदेय की राशि भुगतान हुआ। जिसके फलस्वरूप सभी साथियों के विचारों उपरांत विश्वव्यापी महामारी कोरोनावायरस से पीड़ित के समय में राज्यव्यापी सहयोग की अपेक्षा की गई। जिनमें दरभंगा के लगभग सभी आवास सहायक साथियों का सहयोग राशि प्राप्त हुआ। मौके पर जिला संयोजक ब्रजमोहन कुमार चौपाल, जिला मीडिया प्रभारी अभिनव मुस्कान, जिला सचिव मनोज पासवान, जिला उपाध्यक्ष राकेश कुमार प्रसाद आदि उपस्थित थे।

Share