Home Featured राशन कार्ड केलिए घर से निकलने की जरूरत नही, सबके घर तक पहुँचाना हमारी जिम्मेवारी: महापौर।
Featured - मुख्य - April 10, 2020

राशन कार्ड केलिए घर से निकलने की जरूरत नही, सबके घर तक पहुँचाना हमारी जिम्मेवारी: महापौर।

देखिए वीडियो भी 👆

दरभंगा: दरभंगा नगर निगम की महापौर बैजंती खेड़िया ने शहर वासियों से अपील की है कि राशन कार्ड केलिए कोई भी आवेदक घर से न निकलें। आवेदन के किसी रसीद आदि को लेकर आने की जरूरत नही है। जिनका भी आवेदन प्राप्त है, उन सभी केलिए निगम कर्मी दिन रात एक करके राशन कार्ड तैयार करने में लगे हैं।
श्रीमती खेड़िया ने कहा कि कोरोना महामारी से उत्पन्न संकट को ध्यान मे रख कर सभी जरुरतमंद आवेदकों को राशन कार्ड देने का निर्णय लिया गया है। पूर्व मे दरभंगा नगर निगम क्षेत्र मे जितने भी आवेदन किए गये हैं, उनमे से जो जरुरतमंद आवेदक किसी कारणवश छूट गये हैं, उनको राशनकार्ड उपलब्ध कराने का कार्य नगर निगम मे चल रहा है। इसके लिए किसी को कहीं जाने या नया आवेदन देने या प्राप्ति रसीद देने की आवश्यकता नही है। जिलाधिकारी ने दो दिनो के अंदर सभी त्रुटियों को दूर कर लाभुक को राशन कार्ड उपलब्ध कराने के आदेश भी दिए हैं। आप लोगों से आग्रह है कि किसी अफवाह पर ध्यान न दें और लाॅकडाउन का पालन करें । जिन्होने राशनकार्ड के लिए आवेदन दिया है और जरुतमंद हैं तो उनको स्वत: राशन कार्ड उपलब्ध कराया जाएगा और अगर तभी कोई भी कठिनाई हो तो अपने पार्षद से समझ लें। कोई भी किसी भी अफ़वाह में न पड़ें।

Share